{“_id”:”681cf658400b5293c40db102″,”slug”:”security-increased-at-shri-krishna-janmabhoomi-and-refinery-after-india-pakistan-tension-2025-05-08″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”India Pakistan Tension: श्रीकृष्ण जन्मभूमि और रिफाइनरी की बढ़ाई गई सुरक्षा…लोगों से सतर्क रहने की अपील”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
भारत-पाकिस्तान में तनाव के बीच मथुरा में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। लोगों से भी सतर्क रहने के लिए कहा गया है। वहीं हमले के बाद जम्मू में रहने वाले अपनों की सलामती को लेकर लोग फिक्रमंद हैं। वह फोन कर उनका हालचाल ले रहे हैं।
मथुरा में बढ़ाई गई सुरक्षा। – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
विस्तार
पाकिस्तान से तनाव के बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि व रिफाइनरी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही ड्रोन कैमरों के माध्यम से महत्वपूर्ण स्थानों की निगरानी की जा रही है। इसके अलावा डीएम ने सभी लोगों से सतर्क और संयम बरतने की अपील की है।
Trending Videos
डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बताया है कि सभी अधिकारी व कर्मचारियों को महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा प्रबंधों को पूरी सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही संदिग्धों पर कड़ी नजर रखने और लोगों से आसपास के क्षेत्रों में हर गतिविधि पर नजर रखने और सायरन की आवाज सुनने की अपील की है। खासकर श्रीकृष्ण जन्मभूमि और रिफाइनरी में पुलिस प्रशासन ने कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए हैं।