शाहजहांपुर के निगोही थाना क्षेत्र के ऊनखुर्द गांव में तमंचे के बल पर किसान कलक्टर सिंह के घर में घुसे बदमाशों ने लाखों रुपये के जेवर लूट लिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

कलक्टर सिंह ने बताया कि उनका परिवार भांजे की शादी में बदायूं के दातागंज के गांव बझेड़ा गया हुआ था। सोमवार की रात बेटा अर्पित और उसकी पत्नी घर में अकेले थे। कलक्टर ने बताया कि रात करीब 12 बजे चार या पांच बदमाश घर में घुस आए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर अर्पित और उसकी पत्नी को बंधक बना लिया। कमरों के ताले तोड़ डाले। 

बदमाशों ने 40 से 50 तोला सोने के जेवर, तीन किलो चांदी के जेवर, तीन लाख रुपये नकद लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें