शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से आयोजित टीचर प्रीमियर लीग में बंडा फिनिशर्स ने जैतीपुर को 18 रनों से हरा दिया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए बंडा फिनिशर्स ने 154 रन बनाए। पंकज कुमार ने सर्वाधिक 51 रन की पारी खेली। जैतीपुर की ओर से पंकज पाठक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जैतीपुर की टीम 136 रन ही बना सकी। शिवेंद्र मिश्रा ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। बंडा की ओर से पंकज पाठक और नितिन ने दो-दो विकेट लिए। बंडा के सलमान ने 30 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर संयोजक समिति के शशांक गुप्ता, अमित यादव आदि मौजूद रहे। संवाद
