शामली। शहर में लगातार दूसरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। रविवार को वर्मा मार्केट, बुढ़ाना रोड, हनुमान धाम रोड और तहसील फीडर क्षेत्र में बिजली गुल रही।
खबर वहीं जो सत्य हो©
शामली। शहर में लगातार दूसरे दिन बिजली आपूर्ति बाधित रही। रविवार को वर्मा मार्केट, बुढ़ाना रोड, हनुमान धाम रोड और तहसील फीडर क्षेत्र में बिजली गुल रही।
शनिवार को भी वर्मा मार्केट, हनुमान धाम रोड, तहसील परिसर और दयानंद नगर में बिजली गुल रही। यह आपूर्ति करीब तीन घंटे बाधित रही। लगातार आपूर्ति प्रभावित होने से दुकानदारों और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वर्मा मार्केट निवासी जावेद, महेश और सतपाल ने बताया कि आए दिन फॉल्ट होते हैं। इससे उनका कामकाज प्रभावित होता है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार की मांग की है। समीर, मनीष और आकाश ने कहा कि बार-बार बिजली बाधित होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। उन्होंने विभाग से फॉल्ट की समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की। अधीक्षण अभियंता वीरेंद्र सिंह ने बताया कि फॉल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई थी। विभागीय कर्मचारी व्यवस्था सुचारु रखने के लिए प्रयास कर रहे हैं।
वर्मा मार्केट के निवासियों ने बताया कि लगातार फॉल्ट से उनका कामकाज प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की है। अन्य स्थानीय लोगों ने भी विभाग से फॉल्ट की समस्या का स्थायी समाधान करने को कहा। उनका कहना है कि इससे उपभोक्ताओं को राहत मिल सकेगी।