मिश्रिख। मिश्रिख कस्बे में शनिवार दोपहर सराफ की दुकान पर खरीदारी के बहाने पहुंचे दो युवक करीब 50 ग्राम सोने की चार चेन लेकर भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस दुकान में लगे सीसीटीवी फटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। सीओ विशाल गुप्ता ने बताया कि पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान के प्रयास में जुटी है।


कस्बे में स्थित राठौर ज्वेलर्स की दुकान पर शनिवार दोपहर लाल रंग की बाइक से दो युवक पहुंचे। दोनों ने दुकान संचालक दिलीप राठौर से सोने की चेन दिखाने को कहा। दिलीप ने उन्हें कई चेन दिखाईं। इसके बाद युवकों ने अंगूठी दिखाने की बात कही। जैसे ही दिलीप अंगूठी निकालकर दिखाने के लिए दूसरी ओर हुआ, तभी एक युवक दुकान से बाहर निकल गया। इसी दौरान दूसरे युवक ने मौका पाकर सोने की चार चेन उठाईं और दुकान से बाहर निकल आया। इसके बाद दोनों युवक बाइक से भाग निकले। (संवाद)



Source link