Firecrackers kept on the roof of the house caught fire, people ran away to save their lives.



थानाभवन। नगर के मोहल्ला छिपीयान में बुधवार दोपहर एक मकान की छत पर रखे पटाखों में अचानक आग लग गई। तेज धमाकों की आवाज सुनकर पूरे मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी व्यक्ति हताहत नहीं हुआ। मकान में मौजूद लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। मोहल्ला निवासी वाहिद के पास ग्रीन पटाखों की बिक्री का लाइसेंस है। बताया गया कि दिवाली पर लाए गए कुछ पटाखे बिक्री के लिए मकान की छत पर रखे हुए थे। बुधवार दोपहर अचानक उनमें आग लग गई और धमाके शुरू हो गए। पटाखों के पास ही वाहिद और परिवार के अन्य सदस्य मौजूद थे। धमाके शुरू होते ही सभी ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। क्षेत्राधिकारी शिवकुमार चौहान ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। कुछ पटाखे और गत्ते जलकर खाक हो गए हैं। आग लगने के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम पटाखों के स्रोत और घटना के कारणों की जांच कर रही है। संवाद




Source link

अभी अभी की खबरें