{“_id”:”6b03271277eae0625607223a”,”slug”:”four-bike-riders-seriously-injured-in-accident-shravasti-news-c-104-1-srv1004-124639-2026-11-22″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Shravasti News: दुर्घटना में बाइक सवार चार गंभीर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:02 PM IST

सिरसिया। सिरसिया क्षेत्र के ग्राम महासेमरा निवासी संतोष (20) शनिवार को बाइक से हरिहरपुररानी गए थे। देर रात बाइक से वापस लौटते समय सिरसिया-भिनगा मार्ग पर नहर पुल पर संतोष ने बाइक से नियंत्रण खो दिया। दुर्घटना में बाइक सवार दीपक, बच्चराम व प्रमोद सहित संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को निजी वाहन से संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। यहां पर संतोष की हालत गंभीर होने से चिकित्सकों ने उन्हें लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से ईएमटी आरिफ खान की जिम्मेदारी पर मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य तीन घायलों का इलाज जिला चिकित्सालय भिनगा में चल रहा है। राहगीरों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
