{“_id”:”6b047cc968293a7cc30d705d”,”slug”:”vijay-yadav-has-earned-a-phd-degree-shravasti-news-c-104-1-slko1011-124658-2026-11-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Shravasti News: विजय यादव ने हासिल की पीएचडी की उपाधि”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

दिल्ली विश्वविद्यालय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त करते डॉ. विजय।-
श्रावस्ती। गिलौला विकासखंड के रानीपुर रेड़गवा निवासी डॉ. विजय यादव ने दिल्ली विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। 20 नवंबर को विश्वविद्यालय के 103वें दीक्षांत समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में उन्हें उपाधि प्रदान की गई।
विजय ने नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज गिलौला से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद किरोड़ीमल कॉलेज से बीए ऑनर्स और एमए किया। यूजीसी नेट-जेआरएफ उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के साहित्य पर शोध किया। हंसराज कॉलेज की प्राचार्या प्रो. रमा के निर्देशन में हुए शोध के लिए उन्हें सामाजिक न्याय मंत्रालय से करीब 32 लाख रुपये की राष्ट्रीय फेलोशिप मिली। वर्तमान में वह किरोड़ीमल कॉलेज में अतिथि सहायक प्रोफेसर हैं।
