Shri Krishna Janmashtami in Aligarh

वार्ष्णे मंदिर में रात 12 बजे कान्हा के जन्म पर दर्शन करते भक्त
– फोटो : संवाद

विस्तार


आधी रात को 12 बजते ही मुरलीधर के प्राकट्य का शंखनाद हुआ…इस पर भक्तों में खुशी की लहर दौड़ गई। घंटे घड़ियाल और जयकारे लगने लगे। जन्मे हैं कृष्ण-कन्हाई, गोकुल में देखो बाजे बधाई…, हाथी-घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की.., नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…भजनों पर भक्तजन झूमते नजर आए। इसके बाद कान्हा का पंचामृत से अभिषेक कर भोग लगाया गया।

Trending Videos

श्री वार्ष्णेय मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ दुग्धाभिषेक के साथ हुआ। मंदिर को सतरंगी लाइटों व फूलों से सजाया गया। कान्हा को पालने में झुलाने की होड़ लगी रही। पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड में रात 12 बजते ही कान्हा के जन्म की बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। एसएसपी संजीव सुमन ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिले के सभी थानों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

आगरा रोड पर कृष्ण विहार कॉलोनी में श्री बांके विहारी मंदिर, गिलहराज जी मंदिर, टीकाराम मंदिर, इस्कॉन मंदिर, जयगंज स्थित श्री मंगलेश्वर महादेव मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भोले बाबा का महाकाल की तर्ज पर भांग और खोये से कृष्ण जी की आकृति बनाकर शृंगार किया गया। रावणटीला स्थित चेतन आश्रम पर साध्वी पुनीता चेतन के नेतृत्व में झांकियां सजाई गईं। श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर, रामघाट रोड पर पीएसी स्थित मंदिर पर श्रद्धालु झांकियां देखने के लिए देर रात तक जमे रहे। यहां मेला भी लगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें