Sonbhadra News: सोनभद्र,संवाददाता। मानदेय वृद्धि सहित अन्य मांगों को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों ने शुक्रवार को विकास भवन परिसर में स्थित उपायुक्त श्रम रोजगार कार्यालय में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष विनय पांडेय के नेतृत्व में मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। साथ ही 21 से 23 नवंबर तक आयोजित विशेष रोजगार सृजन सप्ताह के दौरान कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्राम रोजगार सेवक लंबे समय से 24 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय, कैशलेस चिकित्सा सुविधा, ईपीएफ भुगतान सहित अन्य विभागीय समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि शासन और विभागीय स्तर पर लगातार मांग उठाने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
Kausambi News: रोजगार सेवकों ने ठप किया काम, आरपार की लड़ाई का ऐलान
इससे ग्राम रोजगार सेवकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। संगठन की ओर से सौंपे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशव्यापी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके अलावा 27 नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन और तीन दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने की भी घोषणा की गई। इस मौके पर प्रदीप सिंह राणा, संतोष यादव, सुनील सिंह, बबुन्दर, सतीश चंद्र, धर्मवीर, मनोज, रविन्द्र, अनिल, रामदेव, नन्दलाल, अरुण, राकेश, रामनरेश, प्रदीप और वकील मौर्या आदि मौजूद रहे।
Barabanki News: ग्राम रोजगार सेवकों ने आंदोलन का किया एलान
Balia News: ग्राम रोजगार सेवकों ने दिया ज्ञापन, कल से कार्य बहिष्कार
