{“_id”:”67a2f68a94bb5339b508ffc8″,”slug”:”sp-mp-awadhesh-prasad-speaks-to-media-during-voting-in-milkipur-2025-02-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”मिल्कीपुर उपचुनाव: मतदान के बीच सपा सांसद ने सरकार पर लगाए आरोप, बोले- अफसर हमारे कार्यकर्ताओं को धमका रहे”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सपा सांसद अवधेश प्रसाद। – फोटो : amar ujala
विस्तार
मिल्कीपुर में उपचुनाव के लिए हो रहे मतदान के बीच सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव में भाजपा अपनी जमानत नहीं बचा पाएगी। ये चुनाव मिल्कीपुर की जनता और योगी सरकार के बीच का है। सीएम योगी को जनता पर भरोसा नहीं है। ये अधिकारियों के सहारे दबाव डालकर चुनाव जीतना चाहते हैं लेकिन ये सब हथकंडे काम नहीं आने वाले हैं।
Trending Videos
सांसद ने कहा कि मिल्कीपुर में कई जगह पर ईवीएम खराब हुई। सपा के बूथ एजेंटों को भगा दिया गया और कई जगहों पर फर्जी मतदान हुआ है।
उन्होंने बूथ नंबर 412 पर मिल्कीपुर के एसडीएम पर सपा कार्यकर्ताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। कहा कि एसडीएम ने धमकी देते हुए कहा कि यहां से भाग जाओ नहीं तो जिस तरह तुम्हारा सांसद रो रहा था, चुनाव बाद तुम्हें भी रोना पड़ेगा। बता दें कि बीते दिनों एक दलित युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में मीडिया को संबोधित करते हुए सांसद अवधेश प्रसाद रो पड़े थे। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था।