Stone pelting in Chandaniya Aligarh

चंदनिया में पथराव के बाद भ्रमण करते पुलिसकर्मी
– फोटो : संवाद

विस्तार


गांजा व अन्य नशा उत्पाद बिक्री को लेकर बदनाम क्वार्सी के मोहल्ला चंदनिया में 3 अगस्त देर रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ और आरोप दोनों ओर से फायरिंग का भी है। मगर पुलिस फायरिंग की बात सिरे से नकार रही है। इस झगड़े की शुरुआत देर रात दरवाजे पर खड़ी युवती से छींटाकशी को लेकर हुई। खबर पर पहुंची पुलिस के सामने भी पथराव होता रहा तो पुलिस को लाठियां लेकर हमलावर खदेड़ने पड़े। तब जाकर स्थिति नियंत्रित हुई। मौके से कुछ लोग हिरासत में लिए हैं, जबकि तीन लोगों के चोट आई है। जिन्हें अस्पताल भेजा गया है।

Trending Videos

वाकये के अनुसार इलाके में गांजा बिक्री की शिकायतों के क्रम में पिछले दिनों वाल्मीकि समाज से एक और नाई समाज से एक एक व्यक्ति को पुलिस ने जेल भेजा था। इसके बाद से दोनों ही पक्षों के लोग एक दूसरे पर उनके पक्ष के व्यक्ति को जेल भिजवाने का संदेह करने लगे। इसे लेकर दोनों में मनमुटाव के बीच तनातनी के हालात पनपने लगे। आरोप है कि शनिवार को फिर इसी बात पर विवाद शुरू हुआ। इसी दौरान एक युवती अपने दरवाजे पर खड़ी थी। आरोप है कि वाल्मीकि समाज के युवक ने उसे लेकर छींटाकशी कर दी। बस वहीं से विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीस मिनट तक हालात बेकाबू रहे। 

चंदनिया में गांजे को लेकर हुए पथराव के बाद घर के बाहर बैठी महिला को लाठी फटकार कर हटाते इस्पेक्टर

जमकर पथराव के बीच वाल्मीकि समाज की गली के सामने पचौरी वाले मोहल्ला की गली पूरी तरह ईंट पत्थरों से पट गई। आरोप एक दूसरे की ओर से हवाई फायरिंग के भी हैं। जब तक सूचना पुलिस को मिली। तब तक माहौल बेहद अराजक हो चुका था। खबर पर सीओ तृतीय, इंस्पेक्टर सहित कई लैपर्ड पुलिस बल पहुंचा। लोगों को लाठियां लेकर घरों में खदेड़ा और भीड़ को तितर बितर किया। पुलिस के बल प्रयोग के बाद हालात नियंत्रित हुए। इस दौरान पुलिस ने कुछ हमलावरों को चिह्नित कर हिरासत में लिया और मौके पर जख्मी हुए तीन लोग भी दीनदयाल अस्पताल भेजे। पुलिस के सख्त रुख के बाद पूरा इलाका सन्नाटे में पसर गया। देर रात पुलिस आरोपियों को चिह्नित करने में जुटी थी। मगर किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली थी।

आज का विवाद दरवाजे पर खड़ी युवती से छींटाकशी के बाद विवाद शुरू हुआ। पिछले दिनों गांजा बेचने वालों को जेल भेजने पर एक दूसरे पर शक के चलते मनमुटाव था। पथराव हुआ है। फायरिंग के आरोप गलत हैं। बाकी स्थिति नियंत्रण में है।-मृगांक शेखर पाठक, एसपी सिटी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें