Student raped and murdered in Kanpur half naked body found lying on bed

जांच करती पुलिस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


कानपुर के बिल्हौर मे छात्रा की हत्या की जांच में जुटी पुलिस ने जब साथ सोई मासूम से पूछताछ की तो उसने एक युवक के देर रात घर आने की बात बताई। मासूम में पुलिस से कहा कि रात में करिया-करिया कपड़े पहने एकजन रात म बुआ हियन आए थे, बुआ ने हमें मोबाइल दई के सुला दौ और चाय बनावन चली गईं, फिर हम सोय गई। 

Trending Videos

मासूम की इस बयानों के आधार पर पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से संदिग्ध युवक को दबोच लिया। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर मिले एक सफेद पदार्थ को जांच के लिए भेजा है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार माता-पिता के जाने और भाईयों को परिवार संग घर से दूर रहने के चलते छात्रा का पूर्व परिचित उससे मिलने पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद युवक ने किशोरी के मुंह पर तकिया रखकर दबा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।

चाय पीने के बाद बनाए संबंध, फिर कर दी हत्या

युवक के घर आने के बाद छात्रा ने उसे चाय बनाकर पिलाई और खुद भी पी। पुलिस को मौके चाय बनाने में इस्तेमाल हुए बर्तन मिले हैं। साथ ही जिस चारपाई पर छात्रा अर्द्धनग्न हालत में मिली, वहां दो ताकिया भी पड़ी मिली। वहीं, घटना स्थल के समीप ही मृतका के कई कपड़े पड़े मिले। जान बचाने के लिए मृतका ने काफी संघर्ष भी किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *