अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद

Updated Mon, 21 Jul 2025 12:28 PM IST

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक दर्जी ने फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। मामले की छानबीन की जा रही है। 


tailor committed suicide by hanging himself from fan in azamgarh

मृतक की फाइल फोटो व रोते- बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला


loader



विस्तार


आजमगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के कांखभार गांव निवासी राजकुमार राम (50) ने पंखे के सहारे फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। वह विगत तीन वर्षों से जीयनपुर थाना क्षेत्र के लाटघाट बाजार में किराये पर दुकान लेकर कपड़ा सिलने का काम करता था। सोमवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

Trending Videos

ये है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार रविवार की रात करीब 9 बजे राजकुमार राम दुकान के सामने टहल रहा था। फिर वह अपने कमरे में चला गया। पड़ोस में रहने वाले दुकानदार का कहना है कि शाम को ही कुछ चिट्ठी लिख रहा था, पर उस समय कुछ पता नहीं चल सका।

सोमवार की सुबह पैथोलॉजी संचालक जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो देखा कि टेलर के दुकान का शटर खुला हुआ है। अंदर जाकर देखा तो राजकुमार का शव फंदे से लटक रहा था। उसने पड़ोसी को बताते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो वहां सुसाइड नोट मिला। 

इसे भी पढ़ें; UP: पारिवारिक कलह से टूटे शख्स ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, पिता के लाइसेंसी रायफल से दिया घटना को अंजाम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *