tenant brothers killed old landlord and threw body in canal In Lucknow

tenant brothers killed
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


लखनऊ के आलमबाग के रामनगर में किरायेदार दो सगे भाइयों ने एक वृद्ध मकान मालिक व कारोबारी की हत्या कर दी। इसके बाद शव शारदा नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मंगलवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वृद्ध उनसे मकान खाली करवाने की तैयारी में थे। इसे लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों ने वारदात अंजाम दे डाली। पुलिस गोताखोरों की मदद से नहर में शव की तलाश करवा रही है।

Trending Videos

आशियाना के एल्डिको उद्यान निवासी वीरेंद्र नरूला (70) के दोनों बेटे सिद्धार्थ व गौरव अलग-अलग शहरों में रहकर नौकरी करते हैं। उनका पुराना मकान आलमबाग के रामनगर इलाके में हैं, वहां पर एक परिवार किराये पर रहता है। 11 अगस्त को दोपहर वीरेंद्र ने पत्नी अमला से कहा था कि वह किराया लेने बाइक से जा रहे हैं। फिर वह नहीं लौटे। सोमवार को मामले में गुमशुदगी दर्ज कराई गई।

इसके बाद पुलिस ने किरायेदार सुखविंदर उर्फ विक्की व उसके भाई अजीत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकारा कि दोनों ने वीरेंद्र की हत्या कर शव गोसाईंगंज में शारदा नहर में फेंक दिया। सुखविंदर प्रॉपर्टी डीलर है, जबकि अजीत सीसीटीवी कैमरा लगाने का काम करता है।

दो साल से नहीं दिया था किराया

पुलिस की जांच में सामने आया कि 14 साल से सुखविंदर का परिवार किराये पर रहता है। उसके पिता हरबंश नशे के लती हैं। मां कहीं बाहर गई थीं। 11 अगस्त को दोनों भाई ही घर पर थे। करीब दो बजे दोपहर को वीरेंद्र एक ब्रोकर को लेकर वहां पहुंचे थे। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *