भरथना। कस्बे के मोहल्ला यादव नगर में किराये के मकान में अकेले मजदूर का शव फंदे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। वह टाइल्स लगाने का काम करता था। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने सूचना पर साक्ष्य एकत्र कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

कोमल सिंह (50) निवासी विशनौदा जाट, जिला धौलपुर राजस्थान आठ सालों से भरथना में रहकर टाइल्स लगाने का काम कर रहा था। वह आठ माह पहले यादव नगर मोहल्ले में संदेश कुमार नगला जयलाल के मकान में किराए पर रह रहा था। उसका एक पुत्र राहुल (25) और एक पुत्री साधना (18) हैं, जबकि उसकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है।

पुत्र राहुल ने बताया पिता ताऊ-ताई के साथ रह रहे थे लेकिन परिवार के लोग 20 अप्रैल को आगरा में बहन की शादी में शामिल होने गए थे। जहां से 21 अप्रैल को पिता कमल सिंह वापस भरथना लौट आए थे। बेटे ने यह भी बताया कि बुधवार सुबह पिता ने घर फोन कर तबीयत खराब होने की सूचना दी थी और उन्हें बुलाया था।

सूचना मिलते ही वह लोग बृहस्पतिवार को यहां पहुंचे लेकिन मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो छत के रास्ते अंदर पहुंचे जहां उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ साल पूर्व इसी मकान में मकान मालिक के पुत्र जितेंद्र ने भी फंदा लगाकर जान दे दी थी।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया प्रथम दृष्टया मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी है। अभी कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *