{“_id”:”69fb8805d6dd4ac0fe044ca0″,”slug”:”the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-from-a-noose-etawah-news-c-216-1-etw1005-142332-2026-05-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: युवक का शव फंदे से लटका मिला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बसरेहर थाना क्षेत्र के नगला ताड़ गांव में मंगलवार रात युवक का शव घर में फंदे से लटका मिला। मंगलवार रात नगला ताड़ गांव निवासी दीपक (35) गांव में चल रहे एक शादी समारोह से घर लौटा और फिर कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद उसकी आठ साल की बेटी सौम्या घर पहुंची तो पिता को फंदे से लटके देखा। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन के अनुसार दीपक शराब के नशे का आदी था और अक्सर पत्नी से विवाद करता था। घटना से पहले भी उसने पत्नी के साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी पत्नी सुरेखा अपने बड़े बेटे को लेकर मायके चली गई थी। थानाध्यक्ष बसरेहर सौरभ सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
