संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:06 PM IST

कासगंज में आम के पेड़ पर लगे बौंड़।
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”67e6de28a4c0abcfd70d0d1c”,”slug”:”the-cuckoos-call-resonated-in-the-garden-mango-blossoms-blossomed-kasganj-news-c-175-1-kas1002-129769-2025-03-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: बाग में गूंजी कोयल की कूक, खिलखिलाए आम के बौर”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Mar 2025 11:06 PM IST

कासगंज में आम के पेड़ पर लगे बौंड़।
कासगंज। जनपद में इन दिनों फलों के राजा आम पर आए बौर की मंजरियां खिल चुकी हैं। हालांकि कुछ प्रजातियों में वैकल्पिक रूप से वर्ष में बौर खिलता है लेकिन इस वर्ष बहुतायत में वृक्षों पर बौर खिला है जिससे इस वर्ष आम की अच्छी पैदावार होने की आस जगी है। वहीं, पेड़ों पर कोयल बैठी कोयल भी मधुर कूक से मानो अपनी खुशी जता रही है। दरअसल, इस समय आम के पेड़ों पर फल बनने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस स्तर पर कीट एवं अन्य कारणों से बौर की विशेष देखभाल की आवश्यकता है। जिससे फल बनकर खराब नहीं हो। बागवानों को अच्छी गुणवत्ता का फल प्राप्त हो। इसके लिए उचित कीटनाशक का उचित समय पर उचित मात्रा में प्रयोग कर काफी हद तक कीटों की रोकथाम की जा सकती है। किसी भी फसल में बेहतर पैदावार के लिए उसकी समुचित देखभाल करना बेहद आवश्यक है। जनपद के कस्बा मोहनपुरा स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. पृथ्वी पाल सिंह ने बताया कि आम के वृक्ष पर मंजरी में फूल खिलने की अवस्था पर किसी प्रकार के कीटनाशक का प्रयोग नहीं करना चाहिए अन्यथा परागण प्रक्रिया बाधित होने से उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अधिकांश बागों में इस समय आम की मंजरियों पर फूल खिल चुके हैं और फल बनना प्रारंभ हो गए हैं।