संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 05 May 2025 11:30 PM IST

सहावर विकास खंड परिसर में ज्ञापन देने पहुंचे रोजगार सेवक।
Trending Videos
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6818fcd67e8be3eef80b4153″,”slug”:”the-problems-of-employment-servants-should-be-resolved-kasganj-news-c-175-1-kas1002-131486-2025-05-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: रोजगार सेवकों की समस्याओं का किया जाए निदान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 05 May 2025 11:30 PM IST

सहावर विकास खंड परिसर में ज्ञापन देने पहुंचे रोजगार सेवक।
सहावर। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवकों ने सोमवार को विकास खंड परिसर में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। राज्य कर्मचारियों का दर्जा देने एवं वेतन में बढ़ोतरी सहित अन्य समस्याओं का निदान की मांग की। रोजगार सेवकों मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपकर समस्याओं के निस्तारण की मांग उठाई है। उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक के ब्लॉक अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने कहा कि लखनऊ में मुख्यमंत्री के द्वारा ग्राम रोजगार सेवकों के संबंध में कई घोषणाएं की गई थी, लेकिन अभी तक उन पर अमल नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि गांव रोजगार सेवक विगत 18 वर्षों से योगदान दे रहा है, लेकिन उनका मानदेय नहीं बढ़ाया गया है। ग्राम रोजगार सेवकों का मानदेय रुका है, उसे शीघ्र दिलाया जाए। ग्राम रोजगार सेवकों को मनरेगा की यूजर आईडी व पासवर्ड दिया जाए। दुर्घटना में मृत्यु होने पर उनके आश्रित को सेवा में समायोजित किया जाए। ईपीएफ कटौती की धनराशि मनरेगा कर्मचारियों के खातों में भेजे जाए। ब्लॉक उपाध्यक्ष राजवीर शाक्य ने कहा कि ग्राम रोजगार सेवकों को नियमित करते हुए राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। ग्राम रोजगार सेवकों को विभागीय कर्मी घोषित कर अलग बजट दिया जाए।