{“_id”:”6716902f7dc1b4e00407609c”,”slug”:”there-will-be-power-crisis-for-seven-hours-in-many-areas-today-lucknow-news-c-13-1-lko1029-923397-2024-10-21″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: कई इलाकों में आज सात घंटे रहेगा बिजली संकट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। मरम्मत के काम के चलते मंगलवार को शहर के चार क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी। अहिबरनपुर डालीगंज में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली ठप रहेगी। सीतापुर रोड स्थित श्रीनगर इलाके में सुबह नौ से शाम चार बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। प्रियदर्शिनी और नया पुरवा, प्रियदर्शिनी कॉलोनी, सेक्टर बी केशव नगर पुलिस चौकी पुरनिया रोड वाले क्षेत्र में भी सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आएगी। फैजुल्लागंज क्षेत्र में हरिओम नगर, गौरभीट गांव, मेंहदी लॉन, श्यामविहार कॉलोनी में सुबह नौ से शाम चार बजे तक बिजली नहीं आएगी।
