Tricolor hoisted with pride, children took out morning procession

केंद्रीय विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं। संवाद

रायबरेली। जिले में बृहस्पतिवार को 78वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। निजी व सरकारी प्रतिष्ठानों पर ध्वजारोहण के साथ ही स्कूली बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली। स्कूलों में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। उत्कृष्ट कार्य करने वालों व सेनानियों के अश्रितों को सम्मानित किया गया।

Trending Videos

जनपद न्यायाधीश तरुण सक्सेना ने एडीआर सेंटर में ध्वजारोहण किया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पवन सिंह, अमोद कंठ, प्रभाष त्रिपाठी, राजकुमार सिंह आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। 78वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट में डीएम हर्षिता माथुर ने ध्वजारोहण किया।

मुंशीगंज स्थित शहीद स्मारक पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने अनिल कुमार मिश्रा, उदयभान सिंह, भारत सिंह, सौरभ मौर्य, आसाराम चौधरी, कुलवेंद्र सिंह, आदित्य कुमार आदि को सम्मानित किया। पुलिस लाइन में एसपी अभिषेक अग्रवाल ने झंडारोहण किया। इस दौरान अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया।

केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय में ध्वजारोहण के बाद मिठाई बांटी गई। बीएसएस पब्लिक स्कूल में बीएल सिंह ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए मंत्रमुग्ध किया। केंद्रीय विद्यालय रायबरेली में प्राचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव, खेल शिक्षक महेंद्रनाथ व सुनीत यादव ने ध्वजारोहण किया गया।

जगतपुर ब्लॉक क्षेत्र के मिश्रापुर स्थित पं. राम शरण मिश्रा इंटर कॉलेज में प्रबंध निदेशक विजय प्रकाश मिश्रा, प्रधानाचार्य सूर्यमणि त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर में सलोन विधायक अशोक कोरी, प्रबंधक विमल तलरेजा व अमरेंद्र बहादुर सिंह ने तिरंगा फहराया।

खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। बैसवारा डिग्री कॉलेज, बैसवारा इंटर कॉलेज, ब्लॉक परिसर व कोतवाली में भी ध्वजारोहण किया गया।

सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक सकल नारायण इंटर कॉलेज अटौरा बुजुर्ग, बथुआ खास, पं. रामेश्वर प्रसाद द्विवेदी महाविद्यालय में झंडारोहण हुआ। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्राथमिक स्कूल सराय मानिक के बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध किया।

सलोन प्रतिनिधि के मुताबिक निमिषा कॉन्वेंट स्कूल मटका में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के बाबा रामदास इंटरमीडिएट कॉलेज, विकास शिक्षा निकेतन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महेशपुर में तिरंगा फहराया गया।

ऊंचाहार प्रतिनिधि के मुताबिक एनटीपीसी परियोजना में परियोजना प्रमुख मंदीप सिंह छाबड़ा ने ध्वजारोहण किया। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक क्षेत्र के गौरा बाजार से ऊंचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज भवानीगढ़, पं. दीनदयाल उपाध्याय माधव प्रसाद बाल विद्या मंदिर, बरखंडी महाविद्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक एनएसपीएस स्कूल व एसजेएस स्कूल में तिरंगा फहराया गया।

नगर पंचायत में चेयरमैन सरला साहू ने ध्वजारोहण किया। नसीराबाद प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक मुख्यालय व सावित्री समाजवादी बालिका विद्यालय में बीडीओ अमित त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *