अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish

Updated Wed, 07 Aug 2024 10:37 AM IST

लखनऊ के गोमती नगर में बारिश के दौरान युवती से छेड़छाड़ मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में अब तक 27 पर कार्रवाई हो चुकी है।


Two more arrested in gomati nagar molestation case in Lucknow.

– फोटो : amar ujala

Trending Videos



विस्तार


गोमतीनगर में बारिश के दौरान अराजकता मचा युवती से छेड़छाड़ करने वाले दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी जेल भेजे गए। मामले में अब तक 27 आरोपियों पर कार्रवाई हो चुकी है।

Trending Videos

मरीन ड्राइव पुल के पास 31 जुलाई को भारी बारिश से पानी भर गया था। वहां पर 30-40 युवकों ने जमकर उत्पात मचाया था। इसी दौरान वहां से अपने दोस्त के साथ गुजर रही एक युवती को पानी में गिरा दिया था और उसके साथ छेड़छाड़ की थी।

ये भी पढ़ें – मिल्कीपुर उपचुनाव: सीएम योगी ने बनाई रणनीति, बोले- विपक्ष की गुमराह करने की राजनीति का जवाब दें

ये भी पढ़ें – यूपी के कई जिलों से मांगे नजूल के रिकार्ड, मची खलबली, जमीनों को माफिया से बचाने में शासन सक्रिय

मामले में मुख्य आरोपी किशोर को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। एडीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि घटना में शामिल दो और आरोपियों मं इंदिरानगर के श्याम तिवारी और अलीगंज के नसीम को गिरफ्तार किया गया है। वीडियो फुटेज से 10-12 और उपद्रवियों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *