हाथरस भगदड़ का मामला राज्यसभा में गूंजा। सपा सांसद ने कहा कि लोगों की गिरफ्तारी झूठी और मनगढ़ंत है। लाशों का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ।


SP MP raised matter of Hathras stampede in Rajya Sabha said arrests of people false and fabricated

हाथरस में बड़ा हादसा
– फोटो : अमर उजाला

Trending Videos



विस्तार


पिछले महीने हाथरस में सत्संग के दौरान हुए भगदड़ कांड में मौतों का मामला मंगलवार को राज्यसभा में गूंजा। सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा प्रधानमंत्री की घोषणा के बाद भी मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता नहीं मिली। 2-2 लाख रुपये की मदद ऊंट के मुंह में जीरा है। उन्होंने यह भी कहा कि कई लाशों का पोस्टमार्टम तक नहीं हुआ।

Trending Videos

राज्यसभा सदस्य रामजी लाल सुमन ने कहा कि भगदड़ में 123 श्रद्धालुओं की जान गई। सरकारी आंकड़ों में जिसे कम बताया गया। राज्य सरकार से जो सहायता मिली वह भी आंशिक थी। मरने वाले अधिकतर निर्धन लोग थे। उन्होंने कहा भोले बाबा के सत्संग के बाद जिन लोगों को गिरफ्तार किया गया, उनकी गिरफ्तारी झूठी और मनगढ़ंत है। इसकी समीक्षा होनी चाहिए। साथ ही इन लोगों को तुरंत रिहा किया जाए। कहा जब, सरकार की एसआईटी जांच में हादसे के लिए एसडीएम, पुलिस उपाधीक्षक सहित तमाम लोगों को दोषी माना गया तो फिर सत्संग में उपस्थित लोगों की गिरफ्तारी क्यों की गई?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *