{“_id”:”69fa413b4563f1661f032587″,”slug”:”two-school-vehicles-seized-without-permit-seven-challaned-etawah-news-c-216-1-etw1012-142297-2026-05-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: बिना परमिट दो स्कूली वाहन सीज, सात का चालान”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इटावा। प्रवर्तन विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाते हुए बिना स्कूल परमिट संचालित दो स्कूली वाहन को सीज कर दिया। इसके साथ ही सात बिना स्कूल परमिट संचालित पाए गए स्कूली वाहनों का चालान किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन ने बताया है कि बिना परमिट संचालित अनाधिकृत स्कूली वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इससे स्कूलों को पोर्टल पर ऑन बोर्ड किए जाने के बाद भी कई संस्थानों ने अपने वाहनों में जरूरी सुधार नहीं कराए हैं। कई वाहन बिना परमिट के बच्चों को लाने-ले जाने का कार्य कर रहे हैं। स्कूल संचालक, वाहन संचालकों को बार-बार सूचित करने के बावजूद भी स्कूल संचालकों ने परमिट नहीं बनवाया है। स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को लेकर परिवहन विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। उन्होंने स्कूल वाहन स्वामियों को जल्द से जल्द ऑनलाइन परमिट का आवेदन करने की अपील की है जिससे वे आगे वाहन सीज किए जाने की कार्रवाई से बच सकें।
