Two youths arrested; knife and country-made pistol recovered.



जालौन। पुलिस ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास से बाइक सवार दो युवकों को पकड़ा है। इनके पास से चाकू और तमंचा मिले हैं। छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल अपनी टीम के साथ रविवार की रात बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रात करीब साढ़े 11 बजे दुर्गा माता मंदिर सुढ़ार-सालाबाद मोड़ के पास एक बाइक पर दो युवकों को रोककर पुलिस ने पूछताछ की। इसमें से एक रेंढ़र थाना क्षेत्र के ग्राम खकसीस निवासी प्रियांशु के पास से चाकू और देव शिवहरे के पास से एक तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। कोतवाल हरिशंकर चंद का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *