गौरी निवासी छात्रा ने गांव के युवक पर मोबाइल से बात और शादी की बात न मानने पर मारपीट का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा की ओर से दी गई तहरीर में बताया गया कि पड़ोसी नितिन जबरन मोबाइल से बात करने का दबाव बनाने के साथ एकतरफा प्यार कर शादी करने की बात कहता है।




18 जुलाई की शाम 5:30 बजे स्कूल से घर जाते समय नितिन ने रास्ते में रोककर गालीगलौज की। विरोध पर मारपीट की और शादी न करने पर जान से मार डालने की धमकी दी। कोतवाल अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें