उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक पुलिस अधिकारी की विदाई का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया. आमतौर पर पुलिस अधिकारियों की विदाई औपचारिक समारोह तक सीमित रहती है, लेकिन उन्नाव में सीओ पुरवा अरविंद चौरसिया को जिस अंदाज में विदाई दी गई, उसने सभी का ध्यान खींच लिया. उन्हें घोड़े पर बैठाकर विदा किया गया. इस दौरान बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच विदाई यात्रा निकाली गई. समारोह में पुलिसकर्मियों के साथ बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग भी शामिल हुए.

उन्नाव पुलिस अधिकारी विदाई

करीब 2 साल 11 महीने का रहा कार्यकाल
दरअसल सीओ पुरवा अरविंद चौरसिया का उन्नाव जिले में करीब 2 साल 11 महीने का कार्यकाल पूरा हो गया और अब उनका तबादला लखनऊ कमिश्नरेट में कर दिया गया है. इसी के चलते पुरवा थाने में उनके सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पुलिस परिवार के लोगों के साथ-साथ क्षेत्र के तमाम लोग भी पहुंचे. सभी ने उन्हें सम्मान और शुभकामनाओं के साथ विदाई दी.

घोड़े पर सवार होकर निकले सीओ, आगे बजता रहा बैंड
विदाई समारोह का सबसे खास नजारा उस समय देखने को मिला, जब सीओ अरविंद चौरसिया को घोड़े पर बैठाया गया. इसके बाद बैंड-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ उनकी विदाई यात्रा निकाली गई. घोड़े पर सवार सीओ के आगे-आगे बैंड बज रहा था और पीछे पुलिसकर्मियों तथा क्षेत्रीय लोगों की भीड़ चल रही थी. इस दौरान लोगों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल को याद किया और उनके नए कार्यस्थल के लिए शुभकामनाएं दीं.

पुलिस और जनता के बीच दिखा जुड़ाव
इस विदाई समारोह की तस्वीरें और नजारा चर्चा का विषय बन गए. एक अधिकारी को सम्मान देने के लिए जिस तरह पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ी, उसने उनके कार्यकाल के दौरान बने जुड़ाव को भी सामने रखा. लखनऊ कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे अरविंद चौरसिया को लोगों ने यादगार अंदाज में विदाई दी.



Source link

अभी अभी की खबरें