उन्नाव जिले में परियर-सफीपुर मार्ग पर गहोली गांव के समीप बुधवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरात से घर लौट रहे दो दोस्तों की बुलेट बाइक एक तीव्र मोड़ पर स्थित नाला पुलिया से टकराकर अनियंत्रित हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पुलिया के ऊपर से होती हुई 20 मीटर दूर दीवार से टकराकर नीचे जा गिरी, जिससे दोनों सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।



जानकारी के अनुसार, बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र गांव नौबतगंज जगतनगर निवासी शुभम गुप्ता (19) पुत्र रामप्रसाद उर्फ रामू गुप्ता अपने दोस्त कोतवाली क्षेत्र गांव खैरुद्दीनपुर निवासी अखिलेश (19) पुत्र सुरेश के साथ बुलेट बाइक से गांव निवासी तीसरे मित्र रामशंकर निषाद की बारात में शामिल होने सफीपुर कोतवाली क्षेत्र गांव परियर गए थे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें