उन्नाव। मिशन शक्ति अभियान एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थानों के मिशन शक्ति केंद्रों में आपसी मन-मुटाव वाले पति-पत्नी के जोड़ों को बुलाया गया। परिवार परामर्शदाताओं एवं महिला हेल्पडेस्क की टीम के सदस्यों ने उनकी काउंसलिंग करते हुए उनके बीच उपजे विवाद को खत्म कराकर परिवार को टूटने से बचाया। इसमें महिला थाना और पुरवा से पांच-पांच, आसीवन और थाना दही से एक-एक जोड़ा साथ रहने को राजी हुआ। इस काम में परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव, महिला थानाध्यक्ष रेखा सिंह, मिशन शक्ति की प्रभारी संतोष कुमारी सहित अन्य महिला आरक्षी शामिल रहीं।(संवाद)




Source link