छिबरामऊ। सौरिख रोड पर दोना-पत्तल की एक दुकान के गोदाम में चोरी हुई है। चोर करीब तीन लाख रुपये का सामान और नकदी ले गए। यह वारदात शनिवार रात को हुई। रविवार सुबह दुकानदार राहुल रावत को घटना की जानकारी मिली।


नगर के मोहल्ला बस्तीराम निवासी राहुल रावत की सौरिख रोड पर कार शोरूम के पीछे दुकान और गोदाम है। चोरों ने गोदाम के पीछे लगे लोहे के गेट की कुंडी तोड़ी। उन्होंने 20 हजार रुपये की नकदी, दोना-पत्तल का सामान, इन्वर्टर, बैटरी और सीसीटीवी कैमरा चुराया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)



Source link

अभी अभी की खबरें