{“_id”:”6a335e5601febfff2c0cdb94″,”slug”:”double-mishap-brings-delhi-highway-traffic-to-a-standstill-in-agra-2026-06-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: आगरा-दिल्ली हाईवे पर होदसों ने रोकी रफ्तार, इस कदर जाम में फंसे वाहन; डीसीपी ट्रैफिक को आना पड़ा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
आगरा के दिल्ली हाईवे पर बुधवार को ट्रोला और कूड़ा गाड़ी से जुड़े दो हादसों ने यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी। गुरु का ताल और आईएसबीटी क्षेत्र में करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिसे डीसीपी ट्रैफिक की मौजूदगी में खुलवाया गया।

आगरा-दिल्ली हाईवे पर जाम
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा- दिल्ली हाईवे पर बुधवार को दो हादसों ने हाईवे पर रफ्तार को ब्रेक लगा दिए। भावना स्टेट कट पर तेज रफ्तार ट्रोला के डिवाइडर के टकराने के बाद गुरुद्वारा गुरु का ताल की ओर का आवागमन रुक गया और लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार खुद मौके पर पहुंचे और टीम की मदद से ट्रोला हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। वहीं आईएसबीटी के पास नगर निगम की कूड़ा गाड़ी पलट गई और काफी देर जाम लगा रहा।
ये भी पढ़ें – बहन से नफरत की इंतहा: छह गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन मुंह पर दागीं; फांसी की सजा सुनते ही रो पड़ा कातिल भाई
बुधवार दोपहर 11:45 बजे मथुरा से आ रहा ट्रोला तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित हो गया। भावना एस्टेट के पास आगे जा रहे वाहनों से टकराने से बचा और मेट्राे के डिवाइडर से टकरा गया। इसके बाद सड़क पर तिरछा होकर बंद हो गया। चालक को हल्की चोट आई। दोनों पहिए जाम हो गए। इस कारण सिकंदरा की ओर से आने वाले वाहनों की लाइन लग गई।
ये भी पढ़ें – UP Food Expo 2026: फूड प्रोसेसिंग उद्योग को मिला नया मंच, तीन दिन में करोड़ों के सौदों की उम्मीद
करीब एक किमी तक जाम लग गया। जाम का असर वैकल्पिक मार्गों पर भी दिखा। सिकंदरा-बोदला आरओबी से कारगिल और करकुंज से कैलाशपुरी रोड और मदिया कटरा व ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में भी वाहनों का दबाव बढ़ने पर लोग परेशान रहे। डीसीपी सोनम कुमार ने मौके पर पहुंच कर क्रेन की मदद से ट्रोला को हटवाया। करीब एक घंटे बाद जाम खुल सका।
ये भी पढ़ें – यूपी में बढ़ीं स्कूल की छुट्टियां: भीषण गर्मी की वजह से आया नया आदेश, जानें अब कब खुलेंगे विद्यालय
कूड़ा गाड़ी पलटने से लगा जाम
आईएसबीटी फ्लाईओवर के पास नगर निगम की डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाली लोडिंग गाड़ी को कार ने ओवरटेक करने का प्रयास किया। इससे कूड़ा गाड़ी पलट गई। चालक गुजरात जोशिल गाड़ी के अंदर फंस गया। लोगों ने उसे बाहर निकाला। इससे करीब एक घंटे तक जाम लगा रहा।
ये भी पढ़ें – UP: जिस निक्कू को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, उसने क्यों बेरहमी से की बहन की हत्या; पढ़ें संपत्ति विवाद की ये कहानी
