आलू की मंदी ने किसानों के साथ कोल्ड स्टोर मालिकों की चिंता बढ़ा दी है। अच्छे भाव के इंतजार में किसान कोल्ड स्टोर से आलू की निकासी कम कर रहे हैं। चार माह में मात्र 28 फीसदी निकासी हो सकी है।
ये भी पढ़ें – सुभाष बाजार हादसा: 100 कर्मचारी, बुलडोजर और एसडीआरएफ भी बेबस, 48 घंटे बाद भी नहीं मिली गंगा देवी
जिले में इस बार 74.8 हजार हेक्टेयर में आलू की फसल हुई थी। 332 कोल्ड स्टोर में 90 प्रतिशत भंडारण हुआ। पिछले वर्ष की तुलना में करीब दो लाख मीट्रिक टन कम पैदावार हुई है। इस वजह से आलू के भाव खुदाई के समय अच्छे नहीं रहे। किसानों ने अच्छे भाव के इंतजार में भंडारण कर दिया। कोल्ड स्टोरों से अप्रैल से निकासी शुरू हो गई। वर्तमान में 400 से 550 रुपये प्रति पैकेट बिक रहा है। इस कारण 28 फीसदी ही निकासी हो पाई है। कोल्ड स्टोर स्वामियों को डर है कि भाव और गिरे तो भाड़ा निकालना मुश्किल हो जाएगा। किसान अगली फसल समय से नहीं कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें – UP: कोठी मीना बाजार विवाद में डीएम आगरा को हाईकोर्ट का अवमानना नोटिस, निर्माण पर उठे सवाल
मलूपुर के किसान जग्गा ने कहा कि पिछले साल से कम निकासी हुई है। जो आगे आलू भाव सुधार होने में समस्या का कारण बनेगी। शीतगृह स्वामी भुवेश अग्रवाल का कहना है कि अभी कोल्ड स्टोर से निकासी बहुत कम है। आधा सत्र बीतने को आ गया है। इसमें सुधार नहीं हुआ तो कोल्ड स्टोरों को आर्थिक नुकसान हो सकता है।
ये भी पढ़ें – पहली बारिश में ही बह गया विकास: आगरा की नई सड़कों का हाल तो देखिए, जगह-जगह गड्ढे; उखड़ गईं गिट्टियां