डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश-2026 के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 20 से 22 अगस्त तक चलेगी। इस बार 54 पाठ्यक्रमों के लिए 2,900 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी थी। 2,050 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। सफल अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है। काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन किया जाएगा।

खंदारी कैंपस में काउंसलिंग के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें इंस्टीट्यूट ऑफ बेसिक साइंस के केमिस्ट्री विभाग, फिजिक्स विभाग, कंप्यूटर साइंस विभाग, सेठ पदमचंद जैन संस्थान और दाऊ दयाल संस्थान शामिल हैं। काउंसलिंग सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक होगी।

काउंसलिंग के समन्वयक प्रो. बीपी सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी निर्धारित तिथि और अपने काउंसलिंग लेटर में दिए गए केंद्र के अनुसार ही पहुंचें। काउंसलिंग लेटर 17 अगस्त से अभ्यर्थी अपने लॉगइन के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे।

साथ लाएं ये दस्तावेज

अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के समय काउंसलिंग लेटर, प्रवेश परीक्षा का प्रवेशपत्र, हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की अंकतालिकाएं एवं प्रमाणपत्र, स्नातक और परास्नातक की सभी अंकतालिकाएं व डिग्री/प्रमाणपत्र साथ लाने होंगे। इसके अलावा जाति प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र, दिव्यांग प्रमाणपत्र तथा आधार कार्ड या अन्य वैध पहचानपत्र भी लेकर आना होगा। मूल दस्तावेज के साथ उनकी स्वप्रमाणित प्रतियां भी रखनी होंगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *