खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार दोपहर जालौन जिले के दौरे पर उरई पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरा, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री पुलिस लाइन से सीधे इंदिरा स्टेडियम स्थित जनसभा स्थल के लिए रवाना हुए। जनसभा स्थल पहुंचते ही भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

2 of 5
उरई के इंदिरा स्टेडियम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
– फोटो : amar ujala
विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कालपी को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की उठाई मांग
जनसभा को संबोधित करते हुए कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि 70 वर्षों में जितना विकास नहीं हुआ, उतना मुख्यमंत्री योगी सरकार ने करके दिखाया है। विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष कालपी के प्रसिद्ध हाथ से बने कागज उद्योग को बढ़ावा देने और कालपी को राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की मांग रखी, ताकि क्षेत्र का औद्योगिक व ऐतिहासिक विकास हो सके।

3 of 5
उरई के इंदिरा स्टेडियम में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
– फोटो : amar ujala
1273.96 करोड़ की 324 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जालौन वासियों को कुल 1273.96 करोड़ की लागत वाली 324 विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी। इन विकास कार्यों में 216 परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया, जबकि 108 नई परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।

4 of 5
सभास्थल पर मौजूद कार्यकर्ता
– फोटो : amar ujala
इन परियोजनाओं के पूरा होने से जिले में सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं को नई मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी मंत्री संजय गंगवार सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

5 of 5
मंच पर मौजूद जनप्रतिनिधि
– फोटो : amar ujala
2017 से पहले जमीनों पर होते थे कब्जे, अब माफियाओं पर कार्रवाई: गौरी शंकर वर्मा
वहीं उरई सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में जमीनों पर अवैध कब्जे आम बात थे, लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अब भू-माफियाओं पर कठोर कार्रवाई की जा रही है और कानून व्यवस्था मजबूत हुई है। इसके साथ ही विधायक ने जिले के युवाओं को उच्च तकनीकी शिक्षा से जोड़ने के लिए जालौन में इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना कराने की प्रमुख मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी।
