प्रदेश में एक किलोवाट तक के घरेलू विद्युत कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को सरकार ने बड़ी राहत दी गई है। बैलेंस निगेटिव होने पर भी 30 दिनों तक कनेक्शन नहीं काटा जाएगा। ऊर्जा मंत्री ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।




ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने साफ किया कि निगेटिव बैलेंस की स्थिति में एक माह का चक्र पूरा होने से पहले किसी भी स्थिति में कनेक्शन काटा नहीं जाएगा। कनेक्शन काटने से पहले उपभोक्ताओं को 5 अनिवार्य एसएमएस अलर्ट भेजे जाएंगे। इसी तरह 2 किलोवाट के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं का विद्युत कनेक्शन 200 रुपये तक के निगेटिव बैलेंस पर भी नहीं काटा जाएगा। इनके लिए भी 5 चरणों में एसएमएस देना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *