खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के घाटमपुर में पतारा कस्बे के पास गुरुवार की सुबह आम के बगीचे में मिले युवती के शव के मामले में सीडीआर की जांच में सामने आया है कि वह अपने दोनों प्रेमियों के संपर्क में रही है। दोनों से ही उसकी बातचीत हो रही थी। पूर्व प्रेमी से तो शव मिलने के एक दिन पहले कई बार युवती ने बात की थी।
वहीं, दूसरा प्रेमी भी मौत से पहले युवती के आसपास ही रहा। पिता की तहरीर पर दोनों प्रेमियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूर्व प्रेमी पुलिस की हिरासत में है और पुलिस दूसरे की तलाश कर रही है। पुलिस कमिश्नर रघुबीरलाल ने बताया कि भ्रूण की डीएनए जांच कराई जाएगी।

2 of 6
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
– फोटो : amar ujala
पेट में पल रहा बच्चा दोनों में किसका था
इससे पता किया जाएगा कि युवती के पेट में पल रहा बच्चा दोनों में किसका था। मालूम हो कि पतारा कस्बे की एक अविवाहित गर्भवती युवती का शव गुरुवार सुबह उसके घर के पास ही स्थित बाग में मिला था। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। परिजन ने उसके प्रेमियों पर हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया था।

3 of 6
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
– फोटो : amar ujala
विसरा सुरक्षित रखा गया था
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विसरा सुरक्षित रखा गया था और युवती के छह माह की गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने युवती के मोबाइल नंबर की सीडीआर खंगाली तो पता चला कि युवती पूर्व प्रेमी फतेहपुर के जहानाबाद क्षेत्र के नरैनी निवासी प्रांजुल पाल और वर्तमान में पतारा निवासी गोले पांडेय दोनों के संपर्क में थी।

4 of 6
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
– फोटो : amar ujala
प्रांजुल पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ
दोनों से उसकी लंबे समय से बातचीत हो रही थी। पुलिस प्रांजुल पाल को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं, दूसरे आरोपी गोले पांडेय की तलाश में टीमें लगाई गई हैं। एसीपी घाटमपुर कृष्ण कांत ने बताया कि गोले जल्द पकड़ा जाएगा। इसके बाद जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

5 of 6
गर्भवती युवती का शव मिलने का मामला
– फोटो : amar ujala
प्रांजुल बोला- युवती ने अस्पताल के लिए मांगे थे रुपये
हिरासत में लिए गए प्रांजुल पाल ने बताया कि उसका ननिहाल पतारा के पास हिरनी में है। यहीं आते-जाते उसका युवती से संपर्क हो गया। उसने बताया कि बुधवार को भी युवती से उसकी बात हुई थी। उसने पेट में बच्चा टेढ़ा होने की बात बताकर अस्पताल खर्च के लिए रुपये की मांग की थी। उसके पेट में बच्चा किसका है वह यह नहीं बता सका है।
