न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: Shikha Pandey

Updated Sat, 27 Jun 2026 06:11 PM IST

यूपी के औरैया जिले में भैंस ने दो मुंह वाले अनोखे बच्चे को जन्म दिया। ये बच्चा जिले में चर्चा का विषय बना रहा। हालांकि बच्चे की एक घंटे बाद ही मौत हो गई।


Buffalo gives birth to a unique calf with four eyes and two mouths in Auraiya; it survive for only one hour

दो सिर वाला भैंस का बच्चा
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

पाता चौकी अंतर्गत गांव पुरवा मकु में शनिवार सुबह सुरेंद्र राजपूत की भैंस ने दो सिर वाले विकृत बच्चे को जन्म दिया। हालांकि एक घंटे बाद भैंस के बच्चे ने दम तोड़ दिया। सुबह करीब साढ़े नौ बजे भैंस ने एक असामान्य बच्चे को जन्म दिया। दो सिर वाले भैंस के बच्चे के जन्म की खबर पूरे गांव में फैल गई। इसको लेकर गांववालों में तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। पशु चिकित्सक डॉक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि गर्भ में भ्रूण के विभाजन में विकृति होने की वजह से ऐसे प्रसव सामने आते हैं। ऐसे मामलों में जन्म के बाद बच्चे की अक्सर मौत हो जाती है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें