भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत के खिलाफ दायर रिवीजन पर शनिवार को एमपी-एमएलए अनुज कुमार की कोर्ट में सुनवाई होगी।
राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने कंगना रणौत के खिलाफ किसानों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाकर 11 सितंबर, 2024 को वाद दायर किया था।
पिछली तारीख पर अदालत में सुनवाई पर कंगना की अधिवक्ता ने दस्तावेज प्रस्तुत कर उनकी कॉपी वादी को दी थी। जिस पर वादी के अधिवक्ता ने एतराज किया था। यह कहा कि हर तारीख पर कुछ दस्तावेज अदालत में पेश कर मामले को टालने की कोशिश जा रही है।
