चार मंजिला कॉम्प्लेक्स में आग लगने की स्थिति में बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं पाए गए। भूतल पर कबाड़ का गोदाम संचालित था। इसी कबाड़ में आग लगी जो विकराल हो गई। घर में रखे सिलिंडर फट गए। बचकर निकले छात्र दहशत का वो मंजर भूल नहीं पा रहे हैं।

नगला ककरारी के रहने वाले राजकुमार एसएससी जीडी की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह लाइब्रेरी में पढ़ रहे थे। आग की लपटें देख लाइब्रेरी में चीख पुकार मच गई। परिसर से सभी छात्र भागने लगे और जैसे-तैसे जान बचाई। छात्र आकाश ने बताया कि वह लाइब्रेरी में पढ़ रहे थे, इसी बीच आग लगी तो सब कुछ छोड़कर सड़क की ओर भाग गए।

उनकी किताबें और बैग भी अंदर रह गए। पॉलिटेक्निक छात्र हर्षित कुमार ने बताया कि आग लगने से कमरे में रखा उनका लैपटॉप, कपड़े, सामान, शैक्षिक प्रमाणपत्र किताबें सब कुछ जल गया। छात्र दिनेश कुमार ने बताया कि वह परिसर में ऊपर कमरा किराए पर लेकर रहते थे। उनका लैपटॉप, कपड़े, किताबें प्रमाणपत्र जल गए।

बेसमेंट में कबाड़ गोदाम के साथ लाइब्रेरी

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बिल्डिंग के बेसमेंट में आधे हिस्से में कबाड़ का गोदाम और आधे में लाइब्रेरी संचालित थी। बच्चों की संख्या अधिक होने पर दूसरी मंजिल पर भी लाइब्रेरी संचालित की जा रही थी। एफएसओ देवेंद्र कुमार ने बताया कि आग बुझाने के इंतजाम न होने के आरोप लग रहे हैं, मानकों की जांच की जाएगी।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें