प्रदेश के प्रमुख शहरों में पर्यावरण अनुकूल यातायात को बढ़ावा देने के लिए चलाई जा रही नगरीय बस सेवा की इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के जून के महीने के आंकड़े सामने आ चुके हैं। पूरे प्रदेश भर में 700 उपलब्ध बसों में से 524 बसों का संचालन किया गया, जिनसे कुल 5.75 करोड़ से अधिक की कमाई हुई और 23.3 लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया। संचालन के मामले में मथुरा की ई-बस सेवा प्रदेश भर में अव्वल साबित हुई।

ये भी पढ़ें –  UP: फर्जी आधार, नकली सिम और साइबर ठगी का खेल; गैंगस्टर शाहिद 1.20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के द्वारा जुटाए गए आंकड़ों के अनुसार, मथुरा की ई-बस सेवा ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रदेश के विभिन्न शहरों की तुलना में मथुरा ने 100 प्रतिशत लोड फैक्टर हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया, जो यात्रियों की बढ़ती संख्या और ई-बस सेवा की लोकप्रियता को दर्शाता है। जून 2026 के ऑपरेशनल डाटा के अनुसार, मथुरा में उपलब्ध 50 ई-बसों में से 39 बसों का संचालन किया गया। इन बसों ने 1,90,969 किलोमीटर का मार्ग तय करते हुए 1,53,969 यात्रियों को सफर का आनंद दिलाया।

ये भी पढ़ें –  UP: संत प्रेमानंद के शिष्य के घर से 2.90 करोड़ की चोरी, दुबई भागने की फिराक में थे चोर; पुलिस ने दबोच लिए

इस दौरान 66.26 लाख रुपये से अधिक की आय हुई। रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा की (प्रति किलोमीटर आय) 34.70 रुपये रही, जो सूची में शामिल प्रदेश के सभी शहरों में सबसे अधिक है। इसके साथ ही 100 प्रतिशत लोड फैक्टर भी प्रदेश में सर्वोच्च है। मथुरा में प्रति बस औसतन 132 यात्री यात्रा कर रहे हैं, जबकि प्रति बस औसत राजस्व 5,664 रुपये रहा। प्रदेश स्तर पर जून माह में कुल 700 ई-बसों में से 524 बसों का संचालन हुआ। इन बसों ने 26.01 लाख किलोमीटर का सफर तय करते हुए 23.30 लाख यात्रियों को सेवा दी और 5.75 करोड़ रुपये से अधिक की आय अर्जित की।

ये भी पढ़ें –  UP: ‘दिल में बाबर, मुंह में राम…’, मथुरा-वृंदावन में लगा दिए ऐसे पोस्टर, सपा नेताओं का खौल उठा खून

आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड के एआरएम राधा कृष्ण ने बताया कि धार्मिक नगरी में हर रोज बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। सिटी बसों से सफर करना उन्हें सुविधा जनक लगता है। इस कारण अधिकांश यात्री सिटी बसों से सफर करना पसंद कर रहे हैं। इस आरामदायक सुविधा के कारण ही मथुरा जनवरी के महीने से ही पहले स्थान पर बना हुआ है और लगातार छह महीने जून तक पहले स्थान पर काबिज है।

ये भी पढ़ें –   Mudiya Mela: मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए रेलवे का मेगा प्लान, बढ़ेंगे टिकट काउंटर; मुख्य रास्तों पर रहेगी नजर

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें