आगरा के थाना एकता के रमाडा कट के पास इनर रिंग रोड की सर्विस रोड पर बुधवार शाम एक कार गर्म होकर झटका लेने लगी। कार सवारों ने कार रोकी और जैसे ही बाहर निकले कार में विस्फोट के साथ आग लग गई। थोड़ी ही देर में कार के अंदर रखे 6 लाख रुपये जल गए। कुछ देर पहले ही बैंक से रुपये निकाले गए थे। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
ये भी पढ़ें – UP Anganwadi Bharti 2026: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद पर बंपर भर्ती, 12वीं पास को मौका; बिना परीक्षा होगा चयन
कहरई के शास्त्रीनगर पावन धाम रोड निवासी योगेश कुमार अपने दोस्त एकता क्षेत्र निवासी सनी कुमार के साथ अपनी कार से बुधवार दोपहर संजय प्लेस आए थे। उन्हें बैंक से रुपये निकाल कर शमसाबाद जाकर प्लॉट खरीदने के लिए एडवांस देना था। रमाडा कट के पास इनर रिंग रोड की सर्विस रोड पर पहुंचने पर अचानक कार में दिक्कत आ गई।
ये भी पढ़ें – UP: 18 साल बाद बिजली चोरी के केस में बड़ा फैसला, सबूतों के अभाव में आरोपी बरी; अदालत ने विभाग को लगाई फटकार
दोनों कार को किनारे रोक कर कार से उतरे और जैसे ही दरवाजा बंद कर आगे बढ़े कार में विस्फोट हो गया। कुछ समझ पाते, तब तक आग की लपटों ने कार को पूरी तरह चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने डंडे की मदद से कार के शीशे खोलने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुए। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इस दौरान कार के अंदर रखे 6 लाख रुपये के नोट जल गए। हादसे के बाद वह अवसाद में हैं।
ये भी पढ़ें – UP: स्वयं भगवान परशुराम ने की स्थापना, दुर्लभ हैं दो शिवलिंग के दर्शन; इस शिवालय का होगा कायाकल्प