पुलिस लाइन में सिपाहियों की ड्यूटी लगाने के बदले दो-दो हजार रुपये की वसूली का गंभीर आरोप लगा है। यह आरोप गार्द कमांडर, गणना प्रभारी, आरआई और पुलिस अफसरों पर है। 2015 बैच के सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने यह आरोप लगाते हुए वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल किया।

वीडियो वायरल होने से पूरे पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। पुलिस आयुक्त ने आरोपों की जांच के लिए एक समिति गठित की है। हालांकि, अधिकारियों ने सिपाही के आरोपों को फिलहाल गलत बताया है।

सिपाही सुनील ने वीडियो में आरआई पर गणना प्रभारी के माध्यम से वसूली का नेटवर्क चलाने का आरोप लगाया। उसने बताया कि आरआई एक गणना प्रभारी नियुक्त करता है। फिर गणना प्रभारी एक गार्द कमांडर नियुक्त करता है। 

गार्द कमांडर हर महीने प्रति सिपाही दो हजार रुपये वसूलता है। सिपाही ने आईपीएस अधिकारियों को काले अंग्रेज बताते हुए आरोप लगाया है कि वसूली में उनका भी हिस्सा होता है। सुनील ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *