जनपद फिरोजाबाद में शनिवार शाम को हुए सड़क हादसे में कस्बा निवासी एक सराफा व्यापारी का परिवार उजड़ गया। हादसे में गर्भवती पत्नी और बेटे की मौत हो गई। वहीं सराफा व्यापारी व मासूम बेटी अस्पताल में भर्ती हैं। रविवार को मां और बेटे के शव डाकखाने वाली गली स्थित घर पहुंचे तो सभी की आंखें नम हो गईं। गमगीन माहौल में दोनों को अंतिम विदाई दी गई।

थाना कुरावली क्षेत्र में पुराने डाकखाने वाली गली निवासी सराफा व्यापारी सचिन वर्मा की पत्नी राखी वर्मा गर्भवती थीं। उनका उपचार आगरा के एक चिकित्सक से चल रहा था। डिलीवरी का समय नजदीक आ रहा था। शनिवार को नियमित चेकअप के लिए सराफा व्यापारी पत्नी राखी, आठ वर्षीय बेटे अग्रिम और दो वर्षीय बेटी आराध्या के साथ आगरा गए थे। दवा लेने के बाद सभी कार से घर लौट रहे थे। जनपद फिरोजाबाद में हुए सड़क हादसे में गर्भवती राखी, आठ वर्षीय अग्रिम की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं घायल सचिन और दो साल की मासूम आराध्या का शिकोहाबाद के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 




Tragic Road Accident Shatters Jeweller’s Family, Pregnant Wife and Son Killed

मां-बेटे का फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सड़क हादसे के बाद सराफा व्यापारी के घर में मातम छाया हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को राखी और अग्रिम के शव डाकखाने वाली गली स्थित घर पहुंचे तो परिजन व रिश्तेदारों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन शवों से लिपट गए थे। किसी तरह से लोगों ने उन्हें संभालते हुए सांत्वना दी। इसके बाद राखी के शव राजा पोखर श्मशान घाट ले जाया गया। वहां देवर ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया। अग्रिम के शव का अंतिम संस्कार काली नदी के पास किया गया। मां बेटे के अंतिम संस्कार के भावुक क्षण में शामिल हर किसी की आंखें नम नजर आईं।

 


Tragic Road Accident Shatters Jeweller’s Family, Pregnant Wife and Son Killed

हादसे में क्षतिग्रस्त कार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सुहागिन का मिला शृंगार, मगर नसीब नहीं हुआ पति का कंधा

सराफा व्यापारी सचिन वर्मा तीन भाइयों में दूसरे नंबर के हैं। सिर में गंभीर चोट लगी है। उनका इलाज फिरोजाबाद के ट्राॅमा सेंटर में चल रहा है। रविवार को सचिन की गैर मौजूदगी में पत्नी रेखा सुहागिन के शृंगार में दुनियां से विदा हुईं मगर आखिरी समय में पति का कंधा भी नसीब नहीं हो सका। उधर सचिन आखिरी समय में पत्नी और इकलौते बेटे को देख भी नहीं सका।

 


Tragic Road Accident Shatters Jeweller’s Family, Pregnant Wife and Son Killed

घटनास्थल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


घर के आंगन में छाई खामोशी

सचिन वर्मा के माता-पिता बहू रेखा के आने वाले बच्चे को लेकर उत्साहित थे। वहीं आठ साल का अग्रिम घर की रौनक था घर का आंगन अग्रिम की शरारतों और हंसी से हर समय गूंजता रहता था। दो साल की आराध्या भी भाई की शरारतों का हिस्सा बनती थी। मगर हादसे ने सारी खुशियां पल में छीन लीं। आज न तो घर के आंगन में अग्रिम की हंसी सुनाई दे रही है न ही कोई शरारत करने वाला है। दादा राजेश वर्मा और दादी मंजू वर्मा वीरान पड़े घर में आंसू बहा रहे हैं।

 


Tragic Road Accident Shatters Jeweller’s Family, Pregnant Wife and Son Killed

इसी ट्रक से हुआ था हादसा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


सांत्वना देने पहुंच रहे लोग

सड़क हादसे में सराफा व्यापारी की पत्नी व बेटे की असमय मौत की खबर सुनकर रविवार को लोग सांत्वना देने पहुंचे। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी व परिचित लोग पहुंचे। अग्रिम कक्षा दो का छात्र था। उसकी मौत की खबर मिलने के बाद विद्यालय स्टाफ के लोग भी घर पर सांत्वना देने के लिए पहुंचे।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *