Fatehpur News: सदर कोतवाली क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर रामप्रकाश गुप्ता की हत्या सुनियोजित तरीके से किए जाने के संकेत मिले हैं। पुलिस का मानना है कि वारदात से पहले उसे जमकर शराब पिलाई गई, जिससे वह नशे में इतना बेसुध हो गया कि हमले का विरोध भी नहीं कर सका। पोस्टमार्टम में सिर पर किसी वजनी वस्तु से प्रहार के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से मौत की पुष्टि हुई है। एल्कोहल और अन्य पहलुओं की जांच के लिए डॉक्टरों ने बिसरा सुरक्षित रखा है।

फतेहपुर डबल मर्डर
– फोटो : amar ujala
