दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह ट्रेन से उतरते समय कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने दिल्ली मेट्रो में तैनात गार्ड पंकज धामा (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद ट्रेन में सवार होकर भाग रहे आठ संदिग्धों को जीआरपी ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। इनमें से चार नाबालिग हैं। गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जीआरपी मामले की छानबीन कर रही है।

सरेआम स्टेशन पर यह वारदात शनिवार की सुबह छह बजे तब हुई जब गार्ड पंकज धामा योगा एक्सप्रेस से शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचे। हमला तब हुआ जब वह अपनी बोगी से उतर रहे थे। जीआरपी के उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर झड़प के बारे में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से पुलिस को सूचना मिली।




My brother killed in front of police soldiers could not stop attackers guard beaten to death at Delhi station

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरोपियों से बात करता पुलिसकर्मी, नीचे पड़ा पंकज
– फोटो : वीडियो ग्रैब


मौके पर जीआरपी पहुंची तब पता चला कि पंकज पर घूंसे और लातों से बुरी तरह हमला किया गया था। उन्हें घायल अवस्था में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले धक्का-मुक्की हुई और फिर विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। देखते ही देखते कई हमलावर पंकज पर टूट पड़े। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावर लगातार लात-घूंसों से वार करते रहे। हमले में गंभीर रूप से घायल पंकज प्लेटफॉर्म पर ही गिर पड़े।


My brother killed in front of police soldiers could not stop attackers guard beaten to death at Delhi station

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पड़े पंकज को खींचता पुलिसकर्मी
– फोटो : वीडियो ग्रैब


रेलवे के पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी के अनुसार, पंकज मूलरूप से यूपी के बागपत जिले के खेकड़ा के रहने वाले थे। वह दिल्ली मेट्रो में बीते 13 साल से गार्ड के पद पर तैनात थे। उनकी रात में ड्यूटी होती थी। रात को ड्यूटी खत्म के बाद बागपत घर जाने के लिए वह योगा एक्सप्रेस में सवार हुए थे।

 


My brother killed in front of police soldiers could not stop attackers guard beaten to death at Delhi station

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरोपियों को हटाता पुलिसकर्मी
– फोटो : वीडियो ग्रैब


हमलावरों को नहीं रोक पाए जवान

घटना के समय रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) का एक जवान भी मौके पर था। प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि जवान ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन हमलावरों को रोक नहीं सका। घटना से संबंधित कई वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इसमें पुलिसकर्मी युवकों को रोकते दिख रहे हैं, लेकिन हमला करने वाले युवकों की जगह वह पंकज का हाथ पकड़ रहा है। 


My brother killed in front of police soldiers could not stop attackers guard beaten to death at Delhi station

पंकज धामा की फाइल फोटो
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी


पंकज प्लेटफॉर्म पर जब गिर गए तब उन्हें तुरंत उठाने का प्रयास करने के बजाय पुलिसकर्मी प्लेटफॉर्म पर उनका हाथ पकड़कर घसीटता दिखाई दे रहा है। लोगों ने आरोप लगाया कि अगर समय पर बचाव हो जाता तो शायद जान बचाई जा सकती थीं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *