उरई। राजकीय मेडिकल कॉलेज में मनोरोग विभाग की ओर से नशा मुक्ति गोष्ठी आयोजित की। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एवं नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार वर्मा ने नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए सभी को नशामुक्त समाज बनाने का संकल्प दिलाया। गोष्ठी में डॉ. प्रेम सिंह, डॉ. कुलदीप, डॉ. प्रवीण सचान, डॉ. आशीष कुमार सहित पैरामेडिकल स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। (संवाद)
