झांसी की बेटी जिया ने 50 मीटर तैराकी में नया रिकाॅर्ड बनाकर प्रदेश की नंबर वन महिला तैराक का तमगा हासिल किया है। जिया ने यह रिकार्ड 30.81 सेकेंड में बनाया है। जिया ने 50 मीटर, 100मीटर और 200 मीटर तैराकी में स्वर्ण पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया है।


लखनऊ के केडी सिंह स्टेडियम के तरणताल में राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। केएन कपूर मेमोरियल 67वीं सीनियर तैराकी प्रतियोगिता में दोनों दिनों में झांसी को तीन स्वर्ण पदक हासिल हुए। तीनों पदक जिया ने ही जीते हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को झांसी की जिया ने 50 मीटर में नया कीर्तिमान स्थापित कर प्रदेश की नंबर बन महिला तैराक बन गईं हैं। जिया यादव ने 50 मीटर बैकस्ट्रॉक तैराकी स्पर्धा में 00.30.81 मिनट का समय लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया और स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अलावा जिया ने 200 मीटर बैकस्ट्रॉक तैराकी स्पर्धा में 02.40.81 मिनट समय लिया और स्वर्ण पदक हासिल किया। रविवार को दो स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया। इसके पहले जिया ने पहले दिन ही 100 मीटर स्पर्धा में भी अपना नया रिकार्ड बनाकर स्वर्ण पदक हासिल किया था। जिया के कोच और तैराक संघ के सचिव उमेश कुमार यादव ने बताया कि जिया की इस प्रदर्शन से खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।

कड़ी मेहनत से हासिल की सफलता

जिया ने महज आठ वर्ष की आयु में 12 मीटर के स्वीमिंग पूल में शौकिया तौर पर तैराकी सीखी। जिया ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो देखकर अपने प्रदर्शन में सुधार किया। जिया ने कहा कि उन्होंने कभी तैराकी में कॅरिअर बनाने का नहीं सोचा था। जिया ने जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में एक स्वर्ण और दो कांस्य पदक भी जीता है। यूपी की स्टार तैराक ने भविष्य की योजनाओं पर कहा कि पिछले एक साल से प्रदेश के बाहर ट्रेनिंग कर रही हूं। मेरा लक्ष्य बैंकाक (थाईलैंड) में होने वाली एशियन एजग्रुप तैराकी चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई करके देश का प्रतिनिधित्व करना है। इसके लिए बंगलूरू स्थित साई सेंटर में कड़ी मेहनत कर रही हूं। उम्मीद है कि इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *