फिरोजाबाद मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मंगलवार देर रात गार्ड द्वारा परिसर के भीतर खड़े तीमारदार को हटाने के बाद हंगामा हो गया। तीमारदारों ने गार्ड के साथ अभद्रता कर दी। गार्ड की सूचना पर मौके पर थाना उत्तर से पुलिस पहुंची और मामले को शांत कराया। करीब एक घंटे तक यह घटनाक्रम चला।


गार्ड मोहनबाबू देर रात को ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर थे। तभी रात करीब 11 बजे ट्रामा परिसर के भीतर 8 से 10 लोग बेवजह खड़े हुए थे। इसके चलते स्टाफ व मरीजों को गैलरी से निकलने में समस्या आ रही थी। एक मरीज को स्ट्रेचर पर लेकर जाते स्टाफ ने भी हटने के लिए कहा तो तीमारदारों ने अनसुना कर दिया।

इस पर गार्ड मोहनबाबू पहुंचे और तीमारदारों को परिसर से बाहर रहने की हिदायत दे दी। इस पर तीमारदार भड़क गए और उन्होंने गार्ड के साथ अभद्रता कर दी। गार्ड द्वारा विरोध करने पर प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे। इसी बीच सूचना पर थाना उत्तर से इंस्पेक्टर रवि त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किसी प्रकार शांत किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें