भाई की हत्या के दोषी को 40 साल बाद दोबारा जेल की सलाखों के पीछे जाने की नौबत आई तो उसने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट में अपील का फैसला आने में हुई देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी भी की। 71 साल के विजय को सुप्रीम कोर्ट से जमानत तो मिल गई है, लेकिन अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला कब आएगा यह तो वक्त ही बताएगा।
महिला मित्र से गालीगलौज करने पर विजय ने 41 साल पहले वारदात की थी। उस वक्त उसकी उम्र 28 वर्ष थी। परेड में रहने वाला विजय सिंह महिला मित्र विद्या को अपने साथ घर पर रखता था। चार नवंबर 1983 की शाम लगभग पांच बजे विजय के भाई अजय ने फ्रिज खोलकर खाने-पीने का सामान निकाला, तो विद्या ने विरोध किया। इस पर अजय विद्या से गालीगलौज करने लगा।
