
मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती, पुलिस इंचार्ज भी गोली लगने से हुआ घायल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6a4087c7abf4e8b3240d7831″,”slug”:”accused-in-brutal-assault-on-girl-arrested-in-police-encounter-police-chowki-incharge-injured-2026-06-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: बच्ची से दरिंदगी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मुठभेड़ के बाद घायल आरोपी अस्पताल में भर्ती, पुलिस इंचार्ज भी गोली लगने से हुआ घायल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं में चार वर्षीय मासूम बच्ची से दरिंदगी करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया, जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी। मुठभेड़ के दौरान ककराला चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक गौरव सिंह भी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस के अनुसार, मासूम बच्ची की निशानदेही पर आरोपी की पहचान के बाद रविवार तड़के चार बजे पुलिस टीम आरोपी अबरार (60) पुत्र लतीम को पकड़ने पहुंची थी। आरोपी रिश्ते में बच्ची का खालू लगता है। पुलिस को देखते ही उसने अवैध तमंचे से पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने का प्रयास किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई।